फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोटेदार कम देते हैं राशन': पूछने पर कहते हैं ऊपर से ही कम मिला; ग्रामीण ने डीएम से की शिकायत

Sun, 17 Sep 2023 02:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

संपूर्ण समाधान दिवस में एक ग्रामीण ने कम राशन देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि जब इसका विरोध किया जाता है तो कोटेदार ऊपर से ही कम राशन मिलने की बात कहकर टरका देते हैं।
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में कार्डधारकों को राशन वितरण में घटतौली का मुद्दा शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उठा। शिकायतकर्ता विवेक कुमार ने कम राशन देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जब इसका विरोध किया जाता है तो कोटेदार ऊपर से ही कम राशन मिलने की बात कहकर टरका देते हैं। इस पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने डीएसओ की फटकार लगाई। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन शिकायतकर्ता को दिया है।

विज्ञापन


विवेक कुमार ने बताया कि बहेड़ी कस्बा की ज्यादातर राशन वितरण दुकानों पर यही हाल है। कोटेदार से जब कम राशन मिलने की शिकायत की जाती है तो वह कम राशन मिलने की बात कहते हैं। धर्मकांटा पर वजन कराकर वह अपनी बात साबित करने का दावा भी करते हैं। आरोप है कि डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले ठेकेदार ही कम राशन पहुंचाते हैं। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की भी इसमें मिलीभगत रहती है। ऐसे में अगर कोई कोटेदार विरोध करना चाहे तो कार्रवाई का डर दिखाकर उसे चुप करा दिया जाता है। शिकायत पर डीएम ने पहले तो डीएसओ की फटकार भी लगाई।

माधोपुर गांव के ग्रामीणो ने सहायक चकबंदी अधिकारी पर रिश्वत लेकर चक काटने का आरोप लगाया। गन्ना समिति के डायरेक्टर विनोद चौधरी ने बताया कि वह तीन बार इस मामले की शिकायत कर चुके हैं। अब तक जांच नहीं कराई गई। यहां कुल 98 शिकायतें आईं इनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ जग प्रवेश, एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, बीडीओ गरिमा सिंह, सीओ डॉ. तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

चकमार्ग पर कर लिया कब्जा

नवाबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 32 शिकायतें आईं। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण हो सका। मोहल्ला प्रभात नगर निवासी शहनाज ने बताया कि उनके दो बच्चों का जन्म घर पर ही हुआ। अब नगर पालिका के अधिकारी उनका जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना रहे। रिछोला किफायतुल्ला गांव के कदीर अहमद ने चकमार्ग पर कब्जा करने और गांधी टोला निवासी रफीक अहमद ने अंत्योदय कार्ड में भतीजे का नाम न जोड़ने की शिकायत की।
विज्ञापन

गलत रिपोर्ट देने पर लेखपाल निलंबित

मीरगंज तहसील सभागार में शनिवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और आईजी डॉ. राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कमिश्नर ने पिछले समाधान दिवस में शिकायत करने वालों को कॉल कर फीडबैक लिया। एक शिकायतकर्ता गोविंद ने बताया कि उसने चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। जबकि लेखपाल की आख्या में कब्जा हटाकर शिकायत का निस्तारण करने की बात कही गई थी। गलत रिपोर्ट देने पर कमिश्नर ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मोहल्ला ललितपुरी निवासी पप्पू प्रजापति ने बताया कि बनैया मोहल्ला में उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। जब उसने शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कमिश्नर ने एसडीएम मीरगंज को तुरंत कब्जा हटाने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी देश दीपक सिंह ने टीम भी भेजी। बाद में पता चला कि जमीन का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। यहां कुल 20 शिकायतें आईं, इनमें से एक का ही मौके पर निस्तारण हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें