फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डाइट प्लान और वेट लॉस, प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा, जिम ट्रेनर ने बनाए महिला डॉक्टर के Video; की ये डिमांड

Wed, 06 May 2026 11:25 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

यूपी के बरेली में नशा देकर महिला डॉक्टर का यौन शोषण किया गया। आरोपी जिम संचालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा देकर महिला डॉक्टर बेहोश किया था। इसके बाद शोषण करते हुए वीडियो बना लिया। आरोपियों ने ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये मांगे तो महिला डॉक्टर थाने पहुंच गईं।
विज्ञापन
जिम में यौन शोषण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जिम में जाने वाली महिलाओं और युवतियों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, कोतवाली इलाके के एक जिम का संचालक और उसका भाई दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे। 
विज्ञापन


शुरुआत में उन्होंने एनर्जी ड्रिंक के बहाने महिला को नशा दिया और बाद में वीडियो क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और वसूले गए दस हजार रुपये बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार को महिला ने एसएसपी को बताया कि वह दो साल से सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में वर्कआउट कर रही थीं। 

 

जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। आरोप है कि कभी-कभी इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। इससे महिला को होश नहीं रहता था। तब अकरम उन्हें जिम के कोने में बने कमरे में पड़े बेड पर लिटा देता था।

 

डॉक्टर ने बताया कि कई बार उन्हें भनक नहीं लगती थी और अकरम उनका शारीरिक शोषण करता था। अकरम का भाई आलम भी जिम में ट्रेनर के रूप में काम करता था। आलम इस दौरान उनका अश्लील वीडियो बनाता था। इसी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर वह उनसे रुपये ऐंठता था।

ब्लैकमेल कर मांगे 50 लाख तो डॉक्टर पहुंचीं थाने
जिम संचालक व उसका भाई महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते रहे। डॉक्टर ने एसएसपी को बताया कि शुरुआत में मदद के बहाने दोनों भाई उनसे रुपये लेते रहे। बाद में इन लोगों ने उन्हें पेन ड्राइव व मोबाइल फोन में सेव उनका अश्लील वीडियो दिखाया तो वह घबरा गई। 

 

इस पर उन्होंने जिम जाना छोड़ दिया। तब अकरम ने उनका पीछा किया और उसके पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पहले दस लाख रुपये मांगे तो महिला ने इज्जत की खातिर अस्सी हजार रुपये दे दिए। 

 

बाद में फिर 50 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने पति को जानकारी दी और एसएसपी के पास पहुंचीं। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पूछताछ में अकरम बेग ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर देता और बेहोशी में उनका शोषण कर वीडियो बना लेता था।

 

आलम बेग ने भी भाई का सहयोग करने और वसूले गए रुपयों से शौक पूरे करने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली घटना थी। वे अन्य महिलाओं को भी फंसाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनसे दो पेनड्राइव, दो मोबाइल फोन, शक्तिवर्धक दवा की नौ शीशियां, तीन गोलियां, छह इंजेक्शन और दस हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित महिला के साथ इस तरह की हरकत करके ब्लैकमेल किया जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके मोबाइल में अन्य महिलाओं के भी वर्कआउट करते फोटो व वीडियो मिले हैं, लेकिन किसी और महिला ने अभी शिकायत नहीं की है। कोई अन्य दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।- आशुतोष शिवम, सीओ प्रथम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें