गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
घायल अभियुक्तों की पहचान निजाम (24 वर्ष) और अब्दुल समी (22 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका तीसरा साथी मोहम्मद खालिद (55 वर्ष) भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी महेशपुर, सीबीगंज के निवासी हैं। निजाम के पास से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 2600 रुपये नकद बरामद हुए हैं। अब्दुल समी के पास से भी एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और 8050 रुपये नकद मिले हैं। मोहम्मद खालिद के कब्जे से 2350 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
चोरी का माल और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से एक ई-रिक्शा और पद्मावती एसोसिएट फर्म से चोरी किया गया 65 किलोग्राम तांबे का तार भी बरामद किया है। घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में सीबीगंज थाने में मुकदमा संख्या 187/26 धारा 109 भारतीय न्याय संहिता और 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।