फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर महिला फरियादी हुई बेहोश

Sat, 18 Jul 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों को शुक्रवार को निराशा हाथ लगी। सिकलापुर से आई महिला की नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला और पानी पिलाया तो उसकी हालत सामान्य हुई।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े बारह बजे लोग जलभराव और गंदगी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान प्रियंका अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। साथ आए लोगों ने महिला को कार्यालय के बाहर रखी कुर्सियों पर लिटाया। उसके मुंह पर पानी छिड़का। करीब दस मिनट बाद महिला होश में आई। अन्य फरियादियों ने आरोप लगाया कि वे काफी समय से शिकायत लेकर दौड़ रहे हैं, लेकिन निस्तारण नहीं हो रहा है।



दो माह में दे चुके हैं छह प्रार्थनापत्र
फोटो

सिकलापुर के रोहिताश ने बताया कि उनके इलाके में नालों में लगे चैंबर को विकास कार्यों के चलते बंद कर दिया गया। इससे घरों के बाहर बिना बारिश के ही जलभराव की समस्या बनी हुई है। दो माह से निगम में छह बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

घर के अंदर खंभा, फिर भी कार्रवाई नहीं
फोटो
कैलाशपुरम के आकाश सेठी ने बताया कि उन्होंने सीसी सड़क के निर्माण की मांग की थी। निगम ने इसे मंजूरी दे दी, लेकिन जब टीम सर्वे करने पहुंची तो सरकारी जमीन पर कब्जा देख लौट गई। सड़क पर लगे बिजली के खंभे को भी कब्जेदार ने घेर लिया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
वर्जन

गर्मी के चलते एक महिला को चक्कर आ गया था। स्टाफ ने पानी पिलाकर कुछ देर बैठा दिया था। ठीक होने के बाद वह चली गई। जो शिकायतें मिली हैं, टीम भेजकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें