फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में झूला ब्रांड वनस्पति फैक्ट्री सील होने के बाद हलचल-

Sat, 11 Jul 2015 12:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जौनपुर के जीवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड फैक्ट्री (झूला वनस्पति) का लाइसेंस निलंबित कर उसके उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर रोक लगते ही बरेली का डीलर रातों रात गायब हो गया। रामपुर बाग स्थित डीलर का लगा हुआ बोर्ड भी शुक्रवार को दिखाई नहीं दिया। अब वहां पर कोई भी व्यक्ति यह बताने को तैयार नहीं है कि पहले कभी यहां झूला ब्रांड वनस्पति की एजेंसी भी थी।
विज्ञापन

पीलीभीत के जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने अक्टूबर 2014 में झूला ब्रांड वनस्पति के डिब्बे परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। जांच रिपोर्ट में रेनसिडिटी (पारदर्शिता) में कमी बताई गई है। इसके अलावा वीआररीडिंग भी मानक के विपरीत थी, जिसके कारण वनस्पति को प्रयोगशाला ने स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना है।
यह वनस्पति बरेली के रामपुर बाग स्थित समृद्धि एंटर प्राइजेज से खरीदा गया था। इसलिए यहां पर उस बैच के सभी डिब्बों को जब्त करने में पीलीभीत के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बरेली से मदद मांगी थी। दो दिन पहले तक तो इस एजेंसी का बोर्ड लगा हुआ था लेकिन आज सुबह देखा तो वहां से सब कुछ गायब था।
विज्ञापन

बरेली के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जैसवाल ने पीलीभीत के अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। दूसरी ओर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बरेली स्थित प्रदेश के सभी जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस ब्रांड के वनस्पति की बिक्री न होने दें। क्योंकि इसे अनसेफ मानते हुए खाने के योग्य नहीं माना है। हालांकि जिस बैच का वनस्पति फेल हुआ था, उस बैच के सभी डिब्बे जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें