फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आबादी में खुले नालों से हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे में आबादी के बीचो-बीच खुले नाली हादसों को दावत दे रहे हैं। नगर पालिका नालों का निर्माण तो कर रही है, लेकिन उन्हें ऊपर से ढकने के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इन नालों में आए दिन जानवर गिरते-रहते हैं। नगर पालिका का इस और कोई ध्यान नहीं है। नगर पालिका के पास विकास कार्य के लिए काफी बजट है। सड़कों पर ही मरम्मत कार्य कराकर बजट को खपत किया जा रहा है।

फरीदपुर नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 26 नाले हैं। यह सभी नाल खुले हुए हैं। इन पर नगर पालिका द्वारा बंद करने के लिए कोई डिप नहीं डाला जा रहा है। व्यापारियों की दुकान के सामने बड़े-बड़े नाले खुले हुए हैं, जहां व्यापारियों व वहां आने वाले ग्राहकों को भी काफी दिक्कतें होती हैं। कस्बे के मोहल्लों के बीचो-बीच व मेन मार्गों के किनारे बड़े-बड़े खुले हुए नाले है। इसमें बच्चों वह राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


कई लोग हो चुके हैं चोटिल : व्यापार मंडल के अनुज पांडे ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कस्बे के बीसलपुर रोड पर नाले में एक राहगीर गिर गया। उसे बमुश्किल निकाल कर बचाया गया। नगर पालिका हल्की खराब सड़कों को उखड़वा कर फिर से निर्माण कर बजट को खपत कर रही है। जनता के हित में नालों को नहीं ढका जा रहा है। इन नालों में आए दिन पशु गिर जाते हैं तो बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू कर उन्हें नालों से निकाला जाता है। इससे पहले भी कुछ राहगीर इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन नगर पालिका इससे सबक नहीं ले रहा है। इसलिए तत्काल नालों को बंद कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें