फरीदपुर। विद्युत निगम की टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान पेपरधार गांव में चार लोगों के घर पर चोरी की लाइट चलाते पकड़ा। फरीदपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई नें बिजली चोरी के आरोप में बरेली विजिलेंस थाने में मामला दर्ज कराया है। विद्युत उपकेंद्र फरीदपुर के जेई वीरु सिंह ने बताया कि क्षेत्र के पिपरथरा में बिजली की चेकिंग की गई, जिसमें गांव के कोटेदार पवन, देवेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, ब्रजपाल के द्वारा डायरेक्ट कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए पाया गया। इन व्यक्तियों पर विद्युत अधिनियम की धारा में मामला पंजीकृत कराया गया है। संवाद