फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन साल में एक बार भी नहीं चली फॉल्ट लोकेटर मशीन, स्मार्ट सिटी को एक करोड़ की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की भूमिगत लाइनों में फॉल्ट खोजने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 20 मार्च 2023 को एक करोड़ रुपये से खरीदी गई मशीन तीन साल में एक बार भी नहीं चली। यह विद्युत निगम के परिसर में खड़ी-खड़ी कंडम हो रही है। विद्युत निगम के कर्मचारी इसके संचालन में नाकाम साबित हाे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बिजली का संकट गहराया हुआ है। उपकेंद्रों पर हंगामा और बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की नौबत आ रही है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह मशीन लाई गई थी, ताकि बिना समय गंवाए भूमिगत केबल के फॉल्ट का सटीक पता लगाकर उसे ठीक किया जा सके लेकिन विभाग की नाकामी से स्मार्ट सिटी का यह बजट बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें