फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, कई घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। मंगलवार शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार से हवा चलने के कारण अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे रात 11 बजे तक कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र की विद्युत सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

बिलपुर फीडर पर तो दोपहर 12 बजे से ही मरम्मत कार्य के कारण सप्लाई बंद थी, जिसके कारण लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी डाउन हो गए। परेशान लोग बिजली निगम के अधिकारियों व बिजली उपकेंद्र पर मौजूद सरकारी नंबरों पर फोन करने का प्रयास करते रहे, लेकिन किसी भी फोन पर इनकमिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
मजबूर होकर उपभोक्ता बिजली उपकेंद्र पहुंचे और कर्मियों से जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, तो एसडीओ फरीदपुर सहित जेई का भी सीयूजी नंबर स्वीच ऑफ रहा। अवर अभियंता फतेहगंज पूर्वी राम सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार से हवा चलने के कारण फॉल्ट हो गया था। सही करवाकर विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें