फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चूहा घुसने से हरूनगला उपकेंद्र में फॉल्ट, 75 हजार लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे के बाद दूर किया जा सका फॉल्ट
विज्ञापन

बरेली। हरूनगला उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार को अनुरक्षण कार्य और रात में फॉल्ट के कारण बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। दिन में सुपरसिटी फीडर पर पोल बदलने के काम के दौरान सुबह 10 से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके बाद शाम सात बजे उपकेंद्र में 33 केवी के पैनल में चूहा घुसने से फॉल्ट हो गया। इस दौरान 75 हजार लोग दो घंटे हुई कटौती से प्रभावित हो गए।
शहर में बिजली आपूर्ति करने वाले चारों बिजली वितरण खंडों में इन दिनों अनुरक्षण के काम चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को जब पैनल में चूहा घुसा तो करंट लगने के बाद वह उसी में फंस गया। इससे उपकेंद्र में इनकमिंग फीडर द्वितीय के चार फीडर पवन विहार, हरूनगला, सुपरसिटी और टीपीनगर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत निगम की टीम तुरंत जुट गई। इस दौरान 33 केवी लाइन को बंद करना पड़ा। उपकेंद्र से दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि एक घंटे के अंदर फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई। पैनल में चूहा घुसने के कारण फॉल्ट हुआ था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें