फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती बनी बिन ब्याही मां, खुलेआम घूम रहा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं, शारीरिक शोषण से गर्भवती हुई युवती बिन ब्याही मां बन गई। उसने बुधवार को सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया है। सीएचसी के अभिलेखों में युवती ने आरोपी विपिन कुमार का नाम पति के तौर पर दर्ज कराया है। साथ ही, पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती परिवार के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करती है। भुता थाना क्षेत्र के गांव ढकनी का विपिन कुमार भी वहीं रहकर मजदूरी करता था। वहीं दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो युवक शादी की बात से मुकर गया। मामले को बढ़ता देख युवती की मां उसे लेकर गांव लौट आई। परेशान युवती ने एसएसपी के आदेश पर थाना हाफिजगंज में आरोपी के खिलाफ तीन अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पीड़िता के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवती ने बच्ची को जन्म दिया है, इसकी जानकारी नहीं है। - हर्ष मोदी, सीओ नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें