फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के दौरान फाॅल्ट, 20 हजार घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के दौरान अलग-अलग फीडरों पर फाॅल्ट से 20 हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। एक लाख लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

परसाखेड़ा से सुभाषनगर के बीच मढ़ीनाथ के निकट हाईटेंशन लाइन के दो खंभे टेढ़े हो गए। तार आपस में टकराए तो ब्रेकडाउन हो गया। सुभाषनगर में सुबह नौ बजे 17 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। दो घंटे बाद मढ़ीनाथ सबस्टेशन से आपूर्ति दी गई। जगतपुर सबस्टेशन के विस्तार फीडर पर मंगलवार शाम 6:30 बजे केबल बॉक्स फटने से ब्रेकडाउन हो गया। दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। सुरेश शर्मा नगर और कृष्णा विहार फेज टू के एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति सुबह 11:30 से दोपहर तीन बजे तक ठप रही। लोग पानी के लिए भी तरस गए। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि भूमिगत केबल में फाॅल्ट हुआ था। दूसरे फीडर से आपूर्ति दिए जाने के लिए दोपहर 1:30 से तीन बजे तक शटडाउन लिया गया था। इससे पहले अगर आपूर्ति बाधित हुई है तो लोकल फाॅल्ट रहा होगा। भूमिगत केबल का फॉल्ट नहीं मिलने के कारण अब हरुनगला सबस्टेशन से 200 मीटर तक नई भूमिगत लाइन प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन



सीबीगंज सबस्टेशन का 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रविवार को खराब हो गया था। दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है पर सभी फीडर एक साथ चल पाने की स्थिति नहीं है। इसलिए कटौती करते हुए आपूर्ति दी जा रही है। आपूर्ति का औसत 24 की जगह 16-17 घंटे का है। ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाने के कारण यह स्थिति बृहस्पतिवार को भी रहेगी। गांधीपुरम, कृष्णा काउंटी, मेगाड्रीम, बसंत विहार, अवध धाम समेत कई कॉलोनियों के पांच हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें