फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश के दौरान कई स्थानों पर फॉल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/सीबीगंज। बारिश के दौरान शुक्रवार रात और शनिवार दिन में कई जगह लोकल फॉल्ट हुए। सीबीगंज में बिजली के खंभे में करंट आने से एक बैल मर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने काफी हंगामा किया।
विज्ञापन

बारिश के कारण शुक्रवार रात से ही लोकल फॉल्ट का सिलसिला शुरू हो गया जो शनिवार को भी जारी रहा। शहर के किला, कुतुबखाना, हरूनगला, सुभाषनगर उपकेंद्र के इलाकों में उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट के कारण कटौती का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय रहते फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई। इधर, शनिवार को सीबीगंज के सनईया रानी में मानसिंह यादव के घर के पोल में आ रहे करंट के कारण उनका बैल मर गया।
इससे नाराज लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश कुमार गौतम लोगों को शांत कराया। मानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें