फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद केस: छात्रा के पिता बोले- हमें किसी भी फर्जी मामले में फंसाया जा सकता है

Tue, 01 Oct 2019 06:17 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
छात्रा के पिता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शाहजहांपुर चिन्मयानंद मामले में छात्रा के पिता ने कहा कि उन्हें किसी भी मामले में फर्जी तरीके से फंसाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पूरे परिवार को तहस नहस करने की कोशिश की जी रही है। जबकि हम अपनी बेटी को बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन विपक्षी पार्टी साजिश के तहत हमें झूठा फंसाने में लगी हैं ताकि हम बेटी की पैरवी नहीं कर सकें। 
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि कांग्रेस हमारे समर्थन में है। उन्होंने कहा कि हमने पत्र के जरिए प्रियंका गांधी से समर्थन मांगा था। हमें प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूरी उम्मीदें हैं। वो हमारा साथ दे रहे हैं। 

छात्रा के पिता ने कहा कि मेरी बेटी को जेल में डाल रखा है इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। हम न्याय के लिए अदालत का रुख करेंगे। हम न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें