फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से दरऊ की बाजार से सामान खरीदने गए थे, तभी हुआ हादसा
विज्ञापन

शीशगढ़। सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान शिवलाल पुत्र भगवानदास की मौत हो गई, जबकि बेटे का इलाज चल रहा है।
परिजनों ने बताया कि रविवार शाम को शिवलाल अपने बेटे के साथ बाइक से दरऊ की बाजार से सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान टांडा छंगा पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए आगे निकल गया। दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 33 वर्षीय शिवलाल निवासी गांव लहसोई ने दम तोड़ दिया। शिवलाल रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में टाटा कंपनी की फैक्टरी के कर्मचारी थे। उनको दो बेटे हैं। पत्नी रिमझिम गृहणी हैं। दुर्घटना से परिवार व गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि दुर्घटना में मृत ग्रामीण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें