फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिता-पुत्र को कार ने रौंदा, इलाज के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक जरीफ अहमद
विज्ञापन
मीरगंज/दुनका। भट्ठे पर सुबह तीन बजे शहरी का भोजन देने पैदल जा रहे पिता-पुत्र को कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां बेटे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि पिता का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नजीर अहमद 15 वर्षीय बेटे जरीफ अहमद के साथ सुबह तीन बजे अपने बड़े बेटे को शहरी का भोजन देने सेम इंडिया ब्रिक फील्ड दुनका पर पैदल जा रहे थे, जब बह धनेटा-शीशगढ़ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी शीशगढ़ दिशा से तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक घंटे के बाद इलाज के दौरान जरीफ अहमद ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मां शहाना का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। जरीफ अहमद तीन भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें