फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दबंगों ने व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटा, उधेड़ी चमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। रात में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे अनुसूचित जाति के दो व्यक्तियों को बंधकर बनाकर दबंगों ने मारपीट कर उनके शरीर की चमड़ी उधेड़ डाली। अपने को जैसे-तैसे आजाद कर गांव पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। थाना नवाबगंज में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अनुसूचित जाति के महेश कुमार खेती करते हैं। शनिवार की रात वह गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच गांव के छह दबंगों ने उन्हें घेर कर हमला कर दिया। किसान के विरोध पर दबंग हाथ बांधकर श्मशान भूमि ले गए, जहां उनके शरीर पर डंडों से पीटकर शरीर की चमड़ी उधेड़ दी। इसी बीच पड़ोस में सिंचाई कर रहे उनके भाई तेजपाल मौके पर पहुंच गए, लेकिन उनको भी पीटकर घायल कर दिया गया।
घटना की तहरीर महेश कुमार ने थाना नवाबगंज में दी है। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस को जांच के आदेश मिले हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें