फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विपरीत दिशा आ रहे टैंकर की चपेट आए पिता-पुत्र, मौत

विज्ञापन
भोजीपुरा। घटनास्थल पर मौके पर मौजूद लोग
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल हाईवे पर अटामांडा रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर उत्तर दिशा में विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर शोभाराम निवासी 65 वर्षीय मेंहदी हसन अपने 35 वर्षीय पुत्र वलीहसन के साथ भोजीपुरा के ही कस्बा जादौंपुर स्थित अस्पताल में भर्ती अपने बड़े पुत्र आरिफ की पत्नी को देखकर घर वापस आ रहे थे। तभी अटा मांडा रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर के अगले कट पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार दोनों पिता-पुत्र टैंकर की चपेट में आ गए, जिनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर परिवार वाले मेडिकल काॅलेज में पहुंच गए। पुलिस ने टैंकर व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटों को बंद कराने की मांग
मोहम्मदपुर जाटान के ताहिर अली, जान मोहम्मद आदि ने हाईवे पर मोहम्मद पुर जाटान के पास खोले गए कटों को अविलंब बंद कराए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें