बैंक कर्मचारियों की भूमिका और फर्जीवाड़ा
पुलिस जांच में बैंक कर्मचारी रविंद्र कुमार निश्छल का नाम सामने आया है। वह आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी आय और निवास प्रमाण पत्र तैयार करने में मदद करता था। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से कार लोन आसानी से मिल जाता था। इस मिलीभगत से बैंकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।