फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगंज पूर्वी: ट्रक पलटने से लखनऊ हाईवे फिर जाम

विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी में लगा वाहनों का जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सुबह से देर रात तक हाईवे पर कई किलोमीटर तक फंसे रहे वाहन

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। धान से भरा एक ट्रक रविवार सुबह दस बजे बहगुल नदी के पास गड्ढों में पलटने से हाईवे पर जाम लग गया और फिर शाम तक दोनों तरफ वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लगी रही। पीछे से आते वाहनों को संपर्क मार्गों से गुजारा गया।
विज्ञापन

धान भरा ट्रक कानपुर से हरियाणा जा रहा था जो हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद बहगुल नदी से पहले एक बड़े गड्ढे में पहिया जाने से पलट गया। इसके बाद यहां जाम लग गया और शाम तक कई किमी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस जाम खुलवाने में जुटी। पीछे से आते वाहनों को फतेहगंज से जैतीपुर संपर्क मार्ग पर और हुलासनगरा क्रॉसिंग से कसरक संपर्क मार्ग पर निकाला गया। देर रात तक जाम न खुल पाने से यही स्थिति बनी रही।
बता दें कि हाईवे पर फोरलेन सड़क बनाई जा रही है मगर एक तो निर्माण की गति बहुत धीमी है दूसरे एक लेन काफी समय से बंद कर रखी है। गहरे गड्ढे होने की वजह से अक्सर वाहन हादसों के शिकार हो जाते हैं। पिछले दिनों टूटा बहगुल नदी के पुल की सड़क का हिस्सा भी अब तक ठीक नहीं हो पाया है। इस वजह से आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें