फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम फास्टैग.. मगर सिस्टम स्लो और बड़े मीनमेख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अधूरी तैयारियों के बीच फास्टैग को अनिवार्य तो घोषित कर दिया गया लेकिन एक बार 15 दिन का समय बढ़ाए जाने के बावजूद जरूरत के मुताबिक अब भी फास्टैग उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। बैंक पहुंचने वाले लोगों के साथ टालमटोल की जा रही है तो टोल प्लाजा पर भी मारामरी मची हुई है। लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा पर लगाई गई एजेंसियां इतना ज्यादा मीनमेख निकाल रही हैं कि फास्टैग लेना राशन कार्ड लेने जैसा मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य घोषित करने के साथ यह भी ऐलान कर दिया गया है कि 15 दिसंबर से फास्टैग बगैर आने-जाने वाली गाड़ियों से दोगुना शुल्क वसूला जाएगा। इसके बाद लोग लगातार फास्टैग लेने के लिए दौड़ लगा रहे हैं लेकिन उधर सिस्टम की तैयारियां अब भी पूरी नहीं हैं। टोल प्लाजा पर फास्टैग का पर्याप्त स्टाक ही नहीं पहुंचा है। लोगों का कहना है कि फतेहगंज पश्चिमी पर बने टोल प्लाजा परिसर में कई निजी एजेंसियाें के एजेंट आवेदकों से अवैध वसूली करने के साथ तरह-तरह के नियम-कानून बता रहे हैं और विभिन्न कागजात भी मांग रहे हैं। ज्यादा खामियां निकाले जाने की वजह से एजेंसियों के स्टाफ से लोगों की दिन भर झड़पे भी होती हैं। इसी वजह से मंगलवार को भी सुबह से शाम तक टोल पर लंबा जाम फिर लगा। यहां आईएचएमसीएल (इंडियन हाइवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटिड), पेटीएम, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, महेंद्रा कोटक और चुनिंदा राष्ट्रीयकृत बैंक, एयरटेल के काउंटर लगाए गए हैं। एनएचएआई स्टाफ आवेदकों को स्टाक खत्म होने की बात कहकर लोगों को आगे बढ़ा रहा है

महेंद्रा और कोटक बैंक की शर्त, पहले खाता खुलवाओ
निजी बैंक महेंद्रा कोटक प्रबंधन ने बरेली समेत सभी ब्रांचाें पर फास्टैग बनवाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही लोग टैग लेने के लिए बैंक गए तो वहां शाखा प्रबंधक ने कहा कि पहले खाता खुलवाओ, जबकि उच्च प्रबंधन ने साफ निर्देश दिए हैं कि गैर खातेदार भी बैंक से फ्री में टैग ले सकते हैं। बैंक शाखा प्रबंधक नागेंद्र सिंह की मनमानी से लोगों में नोकझाेंक भी हो गई। सिंह ने बताया कि उच्च प्रबंधन से ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। टैग लेने के लिए पहले खाता खुलवाना जरूरी है। उधर, एसबीआई और बीओबी आदि बैंकों में स्टाक नहीं होने का बहाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


टोल प्लाजा परिसर में विभिन्न एजेंसियाें ने काउंटर लगाए हैं, वे अपने हिसाब से ही टैग दे रहे हैं। हमारे पास अभी स्टाक नहीं हैै, एनएचआईए से टैग की सप्लाई मांगी है। टैग लेने वालों की भीड़ के अलावा रूटीन ट्रैफिक होने से जाम लग रहा है। - श्यामवीर सिंह, टोल प्लाजा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें