फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लंबित मुकदमों के हल के लिए बनाया जाए फास्ट ट्रैक कोर्ट

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गरीब शक्ति दल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

मीरगंज। जिले में लंबित मुकदमों को जल्द निपटाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित कराने की मांग की गई है। गरीब शक्ति दल के कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी तृप्ति गुप्ता को सौंपा है।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एक सभा की। नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी मीरगंज के कार्यालय में पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरेली जिले की तहसील मीरगंज में एसडीएम न्यायालय समेत उत्तर प्रदेश के सभी एसडीएम न्यायालय, राजस्व न्यायालय, डीएम कोर्ट, कमिश्नरी कोर्ट, चकबंदी न्यायालय, कंज्यूमर कोर्ट, स्तंभ आयुक्त न्यायालयों में 10 से 15 वर्षों से लंबित मुकदमे चल रहे हैं। लोग तहसील और जिलों के चक्कर काटते-काटते परेशान हैं। कुछ लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं, लेकिन मुकदमों का निस्तारण नही हो पा रहा है। इस कारण सभी न्यायालयों में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना होनी चाहिए, जिससे लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। जमीनी विवाद के चलते काफी हत्याएं भी हो चुकी हैं, जिससे लोगों में आपस में दुश्मनी के भाव पैदा हो रहे हैं। उन्होंने बरेली की सभी तहसीलों में जाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष राधेश्याम, जिला महासचिव सोनू कश्यप, प्रदेश महासचिव मोहम्मद रफी ,नसीम खान,मुन्ना अहमद,यासीन, अफजल खान, नूर बी, कंचन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें