केसर मिल को गन्ना न देने का एलान
बृहस्पतिवार को किसानों ने रोहिली , बल्ली बी, मुडियानवी बख्श, चका , पंडेरा, पिपरिया कनक आदि गन्ना खरीद केंद्रों पर हंगामा किया। किसानों ने केसर मिल को गन्ना न देने का एलान किया। किसान नेता गांव-गांव मुनादी करा रहे हैं। किसानों की भीड़ अगर केसर मिल पहुंची तो पुलिस प्रशासन के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो सकता है। उधर किसानों के प्रदर्शन को लेकर खुफिया विभाग भी अर्लट है।
बता दें कि शासन स्तर से भी केसर चीनी मिल पर गन्ना भुगतान दो दिन के अंदर अदा करने को लेकर दबाव था लेकिन मिल प्रबंधन कुछ भी नहीं कर पाया। मिल प्रबंधन ने डीएम से तत्कालीन डीएम से वायदा किया था कि फार्म बेचकर किसानों की बकाया अदा करेंगे लेकिन वो वायदा झूठा साबित हुआ था। इसी को लेकर केसर मिल प्रबंधन से मौजूदा डीएम भी नाराज हैं।