पशुधन मंत्री ने कराए गए विकास कार्यों की दी जानकारी
आंवला। योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर पशुधन मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गिनाया। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत आंवला विधानसभा क्षेत्र में आवंला-अलीगंज रोड पर एक हजार करोड़ की लागत से बरेली डेयरी लिमिटेड का निर्माण अंतिम दौर में है। इसके अलावा यहां लगने वाले शुगर मिल, एथेनाल प्लांट से इस क्षेत्र में गन्ना किसानों को लाभ मिलने के साथ ही मक्का की खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इन कारखानों के शुरू होने से क्षेत्र के किसान समृद्ध होंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस तरह से 149 करोड़ की लागत से भमोरा-आंवला-रामनगर-टांडा रोड का चौड़ीकरण, 82 करोड़ से भूड़ा बसंतपुर पर बने पुल व 62 करोड़ से सिरौली क्षेत्र के कैलाश गिरी मढ़ी पर बने पुल से क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।
एम्स पर पहले से ही चल रहा काम
मंत्री ने सपा सांसद के बरेली में एम्स की मांग किए जाने के प्रश्न पर जवाब देते हुए कहा कि योगी सरकार पहले ही बरेली में एम्स बनवाए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश दुग्ध उत्पादन पर पहले स्थान पर है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, मनोज मौर्य, संजीव सक्सेना, रामनिवास मौर्य, मित्रपाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने छात्रों को टैबलेट वितरित किए। इस दौरान एसडीएम नहने राम, पालिका चेयरमैन आबिद अली, जयगोविंद सिंह, यशवंत सिंह, रामनिवास मौर्य, वीर सिंह पाल, वेदप्रकाश यादव, नेमचंद्र राणा, सभासद सपना अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद