फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर के बाहर खेल रही बालिका पर सांड़ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Thu, 14 May 2026 06:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में सांड़ ने घर के बाहर खेल रही बालिका पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र के वियारा नारायण नगला में बुधवार शाम 10 वर्षीय बालिका पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत में सुधार है।

विज्ञापन


वियारा नारायण नगला निवासी पातीराम ने बताया कि बुधवार शाम उनकी बेटी बबली अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही ही। शाम छह बजे के आसपास बबली पर घूमंतु सांड़ ने हमला कर दिया। वह घायल हो गई और बेहोश होकर गिर गई। 

लोगों ने किसी तरह से सांड़ को भगाया। उन्होंने बबली को एंबुलेंस 108 के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि सांड़ पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है। कुछ समय पहले ही घूमंतु सांड इलाके में आ गया था। उससे लोगों को खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें