अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी
समाधान दिवस में फतेहगंज पश्चिमी और शेरगढ़ के सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अनुपस्थित रहे। इस पर एडीएम वित्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा। तहसील क्षेत्र के थानों से कोई भी थाना प्रभारी उपस्थित नहीं हुआ, केवल उपनिरीक्षक प्रतिनिधि के रूप में आए थे। इस पर भी अपर जिलाधिकारी वित्त ने नाराजगी जाहिर की और स्पष्टीकरण तलब किया।
उपजिलाधिकारी आलोक ने शेष शिकायतों को संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कुल शिकायतों में राजस्व की 12, पुलिस की 10, आपूर्ति की सात, बिजली की छह, ग्राम विकास की एक और जल निगम की एक शिकायत दर्ज की गई।