आंदोलन को तोड़ने के लिए की गई गिरफ्तारी
डॉ रवि नागर ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में किसानों को 10 प्रतिशत आवास योजना एवं 64 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकार मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 25 नवंबर से किसानों का धरना चल रहा था। किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए दो दिसंबर की रात गिरफ्तारी हुई। आंदोलनकारी अभी शांतिपूर्ण ढंग से रिहाई की मांग कर रहे हैं यदि रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।