फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इटौआ गन्ना खरीद केंद्र पर किसानों का धरना जारी, तौल शून्य

विज्ञापन
बहेड़ी। इटौआ गन्ना खरीद केंद्र पर धरनारत किसानों को समझाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहेड़ी। केसर चीनी मिल के इटौआ गन्ना खरीद केंद्र को किसानों ने पेराई सत्र के पहले दिन से ही बंद कर रखा है। किसान लगातार यहां पर धरना दे रहे हैं। किसानों ने इस खरीद केंद्र को मीरगंज चीनी मिल को देने की मांग की है। जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन इंस्पेक्टर देवरनियां को सौंपा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान 27 अक्तूबर से इटौआ गन्ना खरीद केंद्र पर लगातार धरना दे रहे हैं। इस खरीद केंद्र पर अब तक तौल शून्य रही है। किसानों का आरोप है केसर चीनी मिल प्रबंधन समय पर भुगतान नहीं करता है। एक लंबे अरसे से चीनी मिल प्रबंधन आर्थिक परेशानी का रोना रोकर किसानों का शोषण करते चले आ रहा है। धरना देने वालों में किसानों में कृष्णपाल गंगवार, सुरेश कुमार शर्मा, रामेंद्र सिंह, जमुना प्रसाद आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें