जागरूकता रैली को झंड़ी दिखाकर रवाना करते मिल अधिकारी
मीरगंज। धामपुर बायोऑर्गेनिक्स लिमिटेड, मीरगंज द्वारा किसानों को वसंतकालीन गन्ना बोआई के प्रति जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई। रैली को मिल परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली करीब 60 गांवों से होकर गुजरी और लगभग 120 किलोमीटर का सफर तय किया। रैली में गन्ना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गाड़ियों और बाइकों के जरिए शामिल हुए।
मिल के उपाध्यक्ष सरबजीत सैनी ने बताया कि पिछले वर्षों में चोटी भेदक कीट के कारण गन्ने की पैदावार में 15 से 20 प्रतिशत तक कमी आई थी। इसे ध्यान में रखते हुए इस वर्ष किसानों को इस कीट से बचाव के लिए “नैटजेन” दवा रियायती दर पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि सभी गन्ना खेतों में इस दवा का प्रयोग कराया जाए। वरिष्ठ प्रबंधक (गन्ना) अंग्रेज सिंह ने कहा कि फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारी है की कि हर किसान तक दवा पहुंचे और उसका सही तरीके से उपयोग कराया जाए। इस मौके पर कारखाना प्रबंधक अरविंद गंगवार, महाप्रबंधक महेंद्र अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद