फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रक की चपेट में आई महिला, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतका राजो देवी
विज्ञापन
बंजरिया चौराहे के पास हुआ हादसा, रुपये निकालने आई थी महिला
विज्ञापन


शीशगढ़। गांव बंजरिया में धर्मकांटे के पास ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार को गांव भुजिया निवासी 42 वर्षीय महिला राजो देवी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया।
महेशपाल ने बताया कि उनकी बहन बंजरिया के पास जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने गई थी। इस बीच वह अपना आधार कार्ड घर में भूल गई। आधार कार्ड मंगवाने के लिए दुकानदार के पास फोन लगाने के लिए जा रही थी। तभी कोयले से लदे ट्रक की टक्कर वह गंभीर घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। घायल को अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टर ने वहां महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले पति और बेटे की हो चुकी है मौत
राजो देवी के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है, जिनमें से तीन वर्ष पहले उनके पति और एक बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

बाइक से गिरकर महिला की मौत
फरीदपुर। ईंट-भट्ठे पर काम कर ननद से मिलने बेटे की बाइक से आई महिला की गिरकर मौत हो गई। हाफिजगंज के अब्दुल हसन की पत्नी मोबीन (45) अपने बेटे अजहरुद्दीन की बाइक से ईंट-भट्ठे पर काम करने के बाद अपनी ननद से मिलने आई। मंगलवार शाम को फरीदपुर क्षेत्र के रमपुरिया गांव की पुलिया के पास वह चलती बाइक से गिर गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला मोबीन की ननद क्षेत्र के रमपुरिया ईंट-भट्ठे पर काम करती हैं। वह उससे मिलने आई थीं। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बेटे की बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें