फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खाद के लिए किसानों में धक्का-मुक्की, कुछ गिरकर हुए चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज/सिरौली। कई दिनों के इंतजार के बावजूद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। बुधवार को जगह-जगह समितियों पर सुबह से लेकर शाम तक किसान कतार में खड़े रहे। धक्का-मुक्की के बीच हाफिजगंज समिति पर गिरकर कुछ किसान चोटिल भी हो गए। अधिकतर किसान बगैर खाद लिए मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

हाफिजगंज में तीन दिन से किसान खाद लेने के लिए हाफिजगंज सहकारी समिति पर पहुंच रहे थे। यहां 150 कट्टे होने के बावजूद किसानों को लौटा दिया जा रहा था। बुधवार को किसान भूखे-प्यासे सुबह पांच बजे से ही गोदाम के गेट पर आकर खाद मिलने का इंतजार करने लगे। इस बीच किसानों के बीच धक्का-मुक्की होती रही, जिसमें से कुछ गिरकर चोटिल भी हो गए। दोपहर बाद हाफिजगंज समिति पर सचिव कुलराज पहुंचे। तभी अपर जिला सहकारी अधिकारी सुधाकर भी पहुंच गए, जिन्होंने उपलब्ध स्टॉक में से 70 किसानों को खाद दिलवाई। इस दौरान एक और अतिरिक्त रैक समिति पर पहुंची, जिसको देखकर किसानों ने राहत की सांस ली है।
समिति सचिव ने बताया कि कम स्टॉक होने की वजह से अक्सर यहां झगड़ा होता रहता था। इसलिए खाद का स्टॉक वितरित नहीं कराया। अब समिति पर खाद आ रही है। इसलिए खाद को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें