फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे किसान

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 तहसील परिसर में किसानों के धरने में बोलती सुनीता गंगवार
विज्ञापन
नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल पर किसानों के 70 करोड़ रुपये बकाये को लेकर तहसील परिसर में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान मंगलवार रात धरने पर डटे रहे। किसानों को मनाने पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार वापस लौट गए।
विज्ञापन

गन्ना का बकाया भुगतान को लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार किसानों के साथ धरना प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को धरने पर सुनीता गंगवार ने कहा कि किसानों की हक की लड़ाई में वह उनके साथ खड़ी है। मिल प्रबंधन और तहसील प्रशासन मिलकर किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। यदि प्रशासन चाहे तो 24 घंटे में मिल प्रबंधन भुगतान कर सकता है। यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों का गन्ना बकाया नहीं मिल जाता। इस मौके पर अर्जुन, प्रेमशंकर, लालाराम, महेंद्रपाल, शोभाराम, चंद्रसेन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
ओसवाल की भूमि की नीलामी की तिथि 29 को
एसडीएम उदित पंवार ने बताया कि ओसवाल चीनी मिल पर किसानों का 70 करोड़ बकाया है। मिल प्रबंधन ने दो सालों का बकाया चल रहा है। तहसील प्रशासन ने ओसवाल की भूमि की नीलामी के लिए 29 दिसंबर को तिथि तय की है। भूमि की नीलामी की प्रक्रिया के बाद किसानों को बकाया भुगतान कराया जाएगा। किसानों से अपील है संयम से काम लें। किसानों का भुगतान हर हाल में कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें