फरीदपुर। एक फैक्टरी का ट्रैक्टर चला रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र के मंडोरा गांव निवासी अमरपाल (48) पचौमी स्थित कुनाल विनियर फैक्टरी का ट्रैक्टर चलाते थे। वह मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में यूकेलिप्टस की लकड़ी के छिले हुए पत्ते टिसुआ से पचौमी ले जा रहे थे। द्वारकेश शुगर मिल ओवर ब्रिज के पास पीछे से शाहजहांपुर की तरफ से आ रही डीसीएम ने ट्राॅली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राॅली पलट गई। टक्कर लगने के बाद तेज झटका लगने पर ट्रैक्टर चला रहे अमरपाल ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। वह अपने ही ट्रैक्टर के टायर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अमरपाल की पत्नी नन्ही देवी की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद