बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा बुजुर्ग के जंगल में शुक्रवार सुबह नलकूप के कमरे में एक किसान का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
गांव बेहटा बुजुर्ग निवासी लोगों ने बताया कि 45 वर्षीय सुम्मेरी लाल कश्यप का गांव से कुछ दूरी पर नलकूप है। वह अधिकांश समय वहीं रहते थे। शुक्रवार सुबह लोग खेतों पर पहुंचे तो सुम्मेरी लाल का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने आकर जांच-पड़ताल की। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि सुम्मेरी लाल कश्यप शराब पीने के आदी थे। घरेलू कहासुनी की बात सामने आई है। प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद