फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में किसान, बोले- चुनाव में वादाखिलाफी की कीमत चुकाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किसानों ने भाजपा के खिलाफ विरोध के सुर फिर तेज कर दिए हैं। सोमवार को उन्होंने विश्वासघात दिवस मनाते हुए दामोदर स्वरूप पार्क में धरना दिया और एलान किया कि चुनाव में सरकार को अपनी वादाखिलाफी की कीमत चुकानी पड़ेगी। किसानों ने इस संबंध में डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान एकता संघ और उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन की ओर से आयोजित धरने के दौरान किसान नेता डॉ. रवि नागर ने कहा कि नौ दिसंबर को सरकार से हुए समझौते में एमएसपी पर कमेटी बनाने, शहीद किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, मुकदमे वापस लेने जैसी कई मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर वादाखिलाफी कर किसानों को धोखा दिया है। हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा को पहले से इसका एहसास था।
उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव राजीव शांत ने कहा कि समझौते को सरकार ने नजरंदाज कर साबित किया है कि यह एक झूठे और तानाशाह लोगों की सरकार है। अगर सरकार ने समझौते पर गौर नहीं किया तो उसे चुनाव में इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। धरने में प्रदेश संगठन सचिव चौधरी जगतपाल सिंह यादव, इरशाद अली, श्रीपाल नेताजी, खेतल सिंह गुर्जर, अवधेश गुर्जर, अनिल यादव, अवधेश, विनोद यादव, शुभम शर्मा, रणवीर सिंह, अमर सिंह, अरविंद सिंह, सत्येन्द्र सिंह, नरेश गुर्जर, लाला राम गुर्जर, रवि शंकर गुर्जर, झम्मन लाल गुर्जर, मुकेश गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें