फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खेत की रखवाली कर रहे किसान की पीट पीटकर हत्या, अवैध संबंध में हत्या का शक

Thu, 04 Jul 2019 06:07 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : Social media
विज्ञापन

यूपी के लखीमपुर खीरी में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की उसके ही खेत में बुधवार की रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


कोतवाली धौरहरा के गांव कफारा निवासी शरीफ अहमद का खेत बताया जा रहा है। वह अपने खेत में लौकी, कद्दू, तोरई आदि सब्जी की खेती करता था, जिसकी रखवाली के लिए उसने अपने खेत में ही एक झोपड़ी डाल रखी थी, जिसमें रात में रहता था। वह बुधवार को भी रोज की तरह अपने खेत की रखवाली करने गया था। 

रात में ही अज्ञात हमलावरों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या होने की जानकारी सुबह तब हुई जब उसके बेटे राजू ने गुरुवार की सुबह पिता के मोबाइल पर कॉल की। दो बार लगातार घंटी जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ तब राजू को शक हुआ। 
विज्ञापन


राजू ने बताया कि उनके पिता रात घर खाना खाने नहीं आए थे। फोन न उठाने पर वह सुबह करीब सात बजे खेत पहुंचा तो देखा कि पिता मृत अवस्था में पड़े थे। उनके सिर से खून बह रहा था। गले सहित पेट, पीठ पर गहरी चोटों के निशान थे। इस पर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया है। जबकि मृतक का मोबाइल गायब था। मृतक के पुत्र ने पुलिस को तीन संदिग्धों के नाम भी बताए हैं। मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। लेकिन एक महिला से मृतक शरीफ के अवैध संबंध हत्या की वजह बताई जा रही है। पुलिस भी इससे इंकार नहीं कर रही है।

धौरहरा के सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि अवैध संबंधों में हत्या का मामला सामने आ रहा है। मृतक के पुत्र ने तीन लोगों पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें