फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: छोटे भूखंडों पर निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत कराने की जरूरत नहीं, केवल एक रुपये में होगा काम

Tue, 22 Jul 2025 11:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में छोटे भूखंडों पर भवन निर्माण के लिए प्राधिकरण से नक्शा स्वीकृत कराने की जरूरत नहीं होगी। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में नई भवन उपविधि लागू कर दी गई है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन
बीडीए दफ्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राधिकरण क्षेत्र में नई भवन उपविधि लागू हो गई है। इसके तहत 100 वर्गमीटर तक के आवासीय एवं 30 वर्गमीटर तक के व्यावसायिक भूखंडों पर निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कराने की आवश्यकता नहीं होगी। न ही इसके लिए कोई शुल्क देना होगा। आवेदक को केवल एक रुपये जमा कर पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उप्र विकास प्राधिकरण भवन निर्माण एवं विकास उपविधियां-2025 और आदर्श जोनिंग रेगुलेशन-2025 को लागू कर दिया है। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि बोर्ड ने इसकी सहमति दी है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन निर्माण से पहले प्रस्तावित मानचित्र अपलोड करने होंगे। मानचित्र स्वीकृति में कोई परेशानी आने पर लोग किसी भी कार्यदिवस में उन्हें अवगत करा सकते हैं।

प्राधिकरण की योजनाओं और प्राधिकरण द्वारा मंजूर ले-आउट पर विकसित योजनाओं में 500 वर्गमीटर तक के आवासीय एवं 200 वर्गमीटर तक के वाणिज्यिक भवन के लिए लाइसेंस प्राप्त तकनीकी व्यक्तियों से मानचित्र बनवाकर अपलोड करने होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: प्रेमिका से बेटे ने किया निकाह... दो दिन बाद पिता भी ले आया अपनी दुल्हन; पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी

मानचित्र शुल्क के भुगतान पर स्वचालित रूप से मानचित्र अनुमोदित होंगे, लेकिन यह प्रमाणपत्र देना होगा कि प्रस्तावित निर्माण, पुनर्निर्माण में महायोजना, क्षेत्रीय योजना एवं भवन उपविधियों के प्रावधानों का पालन किया गया है। जल्दी ही कार्यशाला आयोजित कर आर्किटेक्ट को नई उपविधि की जानकारी दी जाएगी। 

विज्ञापन

रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली में 155 भूखंड बेचे
रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना में 113 आवासीय और 42 व्यवसायिक भूखंडों की आवंटित करने से बीडीए को 101 करोड़ की आमदनी हुई है। बरेली विकास प्राधिकरण के कार्यालय में सोमवार को नीलामी और लॉटरी से भूखंड आवंटित किए गए। 

बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने बताया कि 90 करोड़ की आय लाटरी पद्धति से भूखंड देने और 11 करोड़ रुपये की आमदनी नीलामी पद्धति से हुई है। लॉटरी ड्रा के दौरान सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव और अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें