फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीमारी के चलते किसान की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बीमारी के चलते किसान सिपट्टर सिंह (65) की मौत हो गई, जबकि उसके छोटे बेटे की पत्नी ने अपने जेठ पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची फरीदपुर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जेड़ सब्दलपुर निवासी पत्र सिंह बीमार चल रहे थे। वह अपनी बेटी के घर त्रिकुनिया में थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार उनके रिश्तेदार उन्हें लेकर नजदीक के सीएचसी पर जा रहे थे, जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव को गांव जेड़ सब्दलपुर लेकर पहुंचे। मृतक के छोटे बेटे महेंद्र की पत्नी ने पुलिस को बुलाकर अपने जेठ पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक के तीन बेटे हैं, जिसमें सबसे बड़ा मुन्ने, उनसे छोटे मुखिया और सबसे छोटा महेंद्र है, जो कि दिव्यांग है। ग्रामीणों के अनुसार जमीन के विवाद को लेकर छोटे बेटे व बड़े बेटे में मनमुटाव चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें