फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी अस्पतालों पर छापा खामियों पर छह को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। सरकारी अस्पताल में कम प्रसव के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छह निजी अस्पतालों व झोलाछापों के घरों में छापा मारकर उनके संचालकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल में अपेक्षाकृत कम हो रहे प्रसव के कारण क्षेत्र के निजी अस्पतालों में छापा मारा गया। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर भी प्रसव कराया जा रहा था। कहीं-कहीं तो घर में ही अस्पताल बने मिले।
यहां ऑक्सीजन की कोई व्यवस्था नहीं मिली तो कहीं बिना डॉक्टर के ही झोलाछापों से प्रसव कराया जा रहा था। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल भेजने वालों में कुछ स्वास्थ्य कर्मियों का हाथ मिला है। इस मामले में जांच की जा रही है। देवचरा के बीके पलक, वरदान, माधव प्रिया अस्पताल समेत छह अस्पतालों के संचालकों व झोलाछापों को नोटिस भेजा गया है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया तो इन अस्पतालों को जल्द सील किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें