फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करंट की चपेट में आए किसान की मौत

Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/क्योलड़िया। खेत में सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से सोमवार को मौत हो गई। मुड़िया चौधरी गांव के प्रवीण कुमार (36) मोटर चलाकर पानी से सिंचाई कर रहे थे। मोटर से करंट आने पर उसकी चपेट में आ गए।वहां मौजूद परिजन अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रताप सिंह ने बताया कि बेटा प्रवीण सोमवार को खेत में सिंचाई कर रहा था। इस दौरान मोटर को छूने पर करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पास मौजूद परिजन प्रवीण को आनन-फानन में एक नगर के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत से पत्नी प्रियंका, दो वर्षीय बेटा, माता मिथलेश कुमारी और पिता गमगीन हैं। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि सूचना पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें