बहेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम सकरस में रविवार को खेत पर गए किसान पर बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
ग्राम सकरस निवासी राजेंद्र (40 वर्ष) खेत में किसी काम से गए हुए थे। तभी वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों ने पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। प्रशासन ने परिवार से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई की। तहसील प्रशासन ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने कहा है कि वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान में न खड़े हों।
पेड़ों के नीचे शरण न लें। यदि आप घर से बाहर हैं तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। घर में रहकर भी बिजली के उपकरणों से दूर रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। संवाद