नवाबगंज फोटो 1 मृतक किसान सुरेन्द्र कुमार का फाइल फोटो
नवाबगंज। खेत पर फसल देखने गए किसान की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मना करने पर पुलिस ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मियांपुर गांव के सुरेन्द्र कुमार (32) पुत्र ब्रजलाल खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार को वह गेहूं की फसल देखने खेत पर गए थे। इस दौरान पड़ोसी किसान ने पशुओं से खेत को बचाने के लिए लगाई तारों की बाड़ में करंट छोड़ रखा था, जिसकी चपेट में आकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भाई कमल कुमार, पत्नी रेनू और उनकी मां का रो-रोकर बु़रा हाल है। संवाद