भुता। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर दुष्कर्म व अन्य मामलों में वांछित दो आरोपी पकड़कर जेल भेज दिए।
थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले गुरुवार की रात किशोरी अपने घर में सो रही थी। इस दौरान आरोपी विजय घर में घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म किया। इसका मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने आरोपी विजय को उदयपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसके अलावा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापा मारकर उदयपुर नहर पुलिया के पास युवक को पकड़ लिया। इसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवक ने अपना नाम ग्राम रिछा निवासी भानु प्रताप सिंह बताया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर भानु प्रताप को जेल भेज दिया है। संवाद