फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्तों के नाम करेंगे संपत्ति: किसान दंपती ने दोनों के बर्थडे पर किया एलान, बताई चौंकाने वाली वजह

Thu, 17 Aug 2023 11:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अजब मामला सामने आया है। बोहित गांव में किसान दंपती ने पालतू दो कुत्तों का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर दंपती ने यह भी एलान किया कि वह अपनी सारा संपत्ति इन कुत्तों के नाम करेंगे। 
विज्ञापन
किसान दंपती ने मनाया पालतू कुत्तों का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोग अपने बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन बरेली के बोहित गांव में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां निसंतान दंपती ने दो पालतू कुत्तों को बच्चों की तरह पाला और एक साल का होने पर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। अब वे अपनी जायदाद भी इन्हीं कुत्तों के नाम करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


भोजीपुरा क्षेत्र के बोहित निवासी दंपती श्याम बिहारी और रेनू ने अपने एक साल के पालतू कुत्ते लालू और भूरा का जन्मदिन मनाया। पालतू कुत्ते के जन्मदिन को लेकर उन्होंने शानदार तैयारी की। केक काटने से लेकर पार्टी तक आयोजित की। जन्मदिन की पार्टी में मेहमानों और गांव के लोगों को भी आमंत्रित किया गया। मेहमानों ने जन्मदिन पर कुत्तों को गिफ्ट दिया। रेनू ने कुत्तों की आरती उतारी, उनसे केक कटवाया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में सराफा व्यापारी की हत्या: संपत्ति विवाद में सौतेला भाई बना दुश्मन, सरे बाजार गोली मारकर ली जान

विज्ञापन
विज्ञापन

खेताबाड़ी करते हैं दंपती 

रेनू ने बताया कि उनके पति किसान हैं। वह भी खेतीबाड़ी में उनका हाथ बंटाती हैं। उनके कोई संतान नहीं है। गांव में एक कुतिया ने पिछले साल दो पिल्लों को जन्म दिया था। वह दोनों पिल्लों को अपने घर ले आईं और उनका नाम लालू और भूरा रखा। बताया कि दोनों कुत्ते बहुत भाग्यशाली हैं, इसलिए उनके जन्मदिन पर खर्च में कोई कमी नहीं की है।

ये भी पढ़ें- UP: भाभी-भतीजी को बचाने को गिड़गिड़ाती रहीं अखिलेश की बहनें, हाथ जोड़े... पैरों में गिरीं, लेकिन वो काटता रहा

रेनू ने बताया कि उनका परिवार और पड़ोसी दोनों कुत्तों को बहुत प्यार करते हैं। रेनू के पति श्याम बिहारी ने कहा कि लालू और भूरा दोनों को वह अपनी संतान की तरह मानते हैं। परिवार के लोग उनकी जायदाद पर बुरी नजर रखते हैं। इसलिए वह अपनी जायदाद दोनों कुत्तों के नाम करेंगे। यह आयोजन इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें