फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पशुओं के लिए चारा लेने गए किसान का शव खेत में मिला, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 29 May 2024 11:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में एक किसान का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अब्दुल्ला माफी गांव निवासी 45 वर्षीय किसान रामबहादुर का शव बुधवार को खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

रामबहादुर के बेटे मुकेश ने बताया पिछले एक साल से परिवार में ताऊ मुन्नालाल से गाड़ी मांगने को लेकर विवाद हो गया था। ताऊ के परिवार के लोग उनसे रंजिश मानते हैं। पिता मंगलवार सुबह चरी काटने की बात कहकर खेत पर गए थे। इसके बाद में घर नहीं पहुंचे। पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता की मौत हो गई है। परिवार के लोगों को यह पता चला तो उनके होश उड़ गए। 

परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, यहां मोर्चरी में शव की पहचान की। मुकेश ने अपने ताऊ मुन्नालाल और उनके परिजनों पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी घर से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें