फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: खेत पर काम करने गए किसान का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 14 Nov 2026 12:26 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कैंट क्षेत्र के हरदुआ गांव में शुक्रवार रात 50 वर्षीय लालाराम का शव खेत में खड़े पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। वह खेत में काम करने की बात कहकर घर से निकले थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
लालाराम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में खेत पर काम करने गए 50 वर्षीय लालाराम का शव शुक्रवार रात पेड़ पर गमछे के सहारे लटका मिला। खेत से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों और ग्राम प्रशासक को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

परिजन के मुताबिक, लालाराम शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद खेत में पटेला (समतल करना) लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद खेत की ओर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को जानकारी दी।

अचानक हुई मौत से परिजन हैरान
मृतक के बेटे कलंदर ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था। दीपावली का त्योहार होने के कारण घर में सामान्य माहौल था। पिता का किसी से विवाद या रुपये के लेनदेन को लेकर भी कोई मामला नहीं था। ऐसे में उनकी मौत की वजह परिवार के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं। लालाराम ईंट-भट्ठे पर काम करने के साथ ड्राइविंग करते थे। इसके अलावा वह खेती भी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी चंद्रकली, तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें