फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छठ पूजा के दौरान 12 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, एक-एक फेरे के लिए छह और विशेष गाड़ियों का संचालन

Sat, 14 Nov 2026 11:08 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

छठ पूजा के दौरान ट्रेनें फुल होकर चल रही हैं। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। इसके साथ बरेली होकर छह और विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा के दौरान ज्यादातर नियमित ट्रेनों में नो रूम होने के बाद टिकट बुकिंग बंद हो गई है। कई विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में रेलवे ने अप-डाउन 12 विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04014-13 आनंद विहार-लोहक बाजार विशेष ट्रेन में 14 से 24 नवंबर तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 04028-27 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन में 17 से 21 नवंबर तक, 04668-67 अमृतसर-बरौनी विशेष ट्रेन में 22 से 24 नवंबर तक स्लीपर श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 

04616 फिरोजपुर-पटना विशेष गाड़ी में 17 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी के दो और 04615 पटना-फिरोजपुर विशेष ट्रेन में 18 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 04640-39 छेहरटा-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी में 16 व 17 नवंबर को एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच व 14624-23 छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस में 19 नवंबर तक एसी तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक-एक फेरे के लिए छह और विशेष ट्रेनें
छठ पूजा से पहले ट्रेनों पर यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे ने बरेली होकर एक-एक फेरे के लिए छह और ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन गाड़ियों का संचालन पंजाब, बिहार और पूर्वांचल के रूटों पर किया जाएगा। शुक्रवार को रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी। यह गाड़ियां 13 और 14 नवंबर को चलाई जाएंगी।

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04432 आनंद विहार-छपरा विशेष ट्रेन आनंद विहार से 13 नवंबर को रात नौ बजे चलने के बाद 1:25 बजे बरेली आएगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे छपरा पहुंचेगी। 04434 गाजियाबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन गाजियाबाद से 13 नवंबर को रात 11:40 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 4:13 बजे बरेली आएगी और दोपहर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

04670 लुधियाना-कटिहार विशेष गाड़ी 14 नवंबर को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे चलने के बाद अपराह्न 3:18 बजे बरेली जाएगी और अगले दिन दोपहर दो बजे कटिहार पहुंचेगी। 04672 छेहरटा-जयनगर विशेष ट्रेन 13 नवंबर को रात 10:22 बजे छेहरटा से चलने के बाद 14 नवंबर को सुबह 10:23 बजे बरेली आएगी और तीसरे दिन सुबह छह बजे जयनगर पहुंचेगी।

04532 चंडीगढ़-मऊ विशेष ट्रेन शुक्रवार रात 11:30 बजे चंडीगढ़ से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:42 बजे बरेली आएगी और रात 9:30 बजे मऊ पहुंचेगी। 04248 नई दिल्ली-वाराणसी विशेष ट्रेन शनिवार शाम छह बजे नई दिल्ली से चलने के बाद रात 22:27 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह नौ बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें