फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान को गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कुचला, मौत

विज्ञापन
मृतक किसान सर्वेश्वर दयाल निवासी बकनिया थाना हाफिजगंज
विज्ञापन
हाफिजगंज। दवाई लेने हाफिजगंज आ रहे साइकिल सवार किसान को गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने शुक्रवार शाम कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि थाना हाफिजगंज के गांव बकैनिया निवासी योगेश कुमार ने दी तहरीर में बताया कि उनके 55 वर्षीय पिता सर्वेश्वर दयाल शाम छह बजे घर से हाफिजगंज दवाई लेने साइकिल से जा रहे थे कि तभी पीछे से आ रही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा करवा लिया है। संवाद

रास्ते में अतिक्रमण दे रहे हादसों को दावत
ग्रामीण संजय गंगवार समेत आदि ने बताया कि हाफिजगंज बाईपास से उनके गांव तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण हो गया है। इस कारण लोगो को निकलने में दिक्कत होती है। इस वजह से भी दुर्घटनाओं का बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें