फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलें कब किसानों को समय पर पैसा देंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में आए किसानों ने अपनी समस्याओं की अनदेखी पर अफसरों के सामने जमकर भड़ास निकाली। चीनी मिलें किसानों के निशाने पर रहीं। किसानों ने कहा कि चीनी मिलें अपना पैसा तो तुरंत काट लेती हैं, लेकिन उनका गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान उन्हें कभी 14 दिन के अंदर नहीं मिलता। किसानों ने आरोप लगाया कि अफसर भी चीनी मिलों पर समय से उनका भुगतान कराने के लिए कोई दबाव नहीं बनाते।
विज्ञापन

गांव शाहपुर डांडी के किसान सीताराम ने कहा कि नहरों की अब तक न सफाई हुई है न उनमें पानी आया है। पात्रों का ऋण माफ न करने की भी बात कही। किसान छत्रपाल ने कहा कि कृषि यंत्र लेने केलिए असली किसान चक्कर काटते रहे गए और बिचौलियों ने योजना का पूरा लाभ झटक लिया। किसान धनीराम ने डीएचओ की तारीफ की। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने गन्ना भुगतान समेत सभी समस्याएं सुलझाने केनिर्देश दिए। बताया कि किसान मनरेगा से आम और अमरूद केबाग लगाने के अलावा तालाब की खुदाई और खेत की मेड़बंदी भी करा सकते हैं। वर्मी कंपोस्ट यूनिट लगाना या तालाब में गढ्ढा खुदवाकर वृक्षारोपण कराना चाहते हैं तो यह सुविधा भी मनरेगा से मिलेगी। डीएओ धीरेंद्र सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि, खेत, तालाब योजना की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा.ॅ रनजीत सिंह ने आम और अमरूद केबाग लगाने की विधि बताई। डीएचओ डॉ. पूजा ने आम, अमरुद केअलावा गेंदा, गुलाब की खेती और मधुमक्खी पालन के प्रशिक्षण की जानकरी दी। पशु पालन विभाग के डॉॅ. गौरव ने कहा कि गाय-भैंस को दुहने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोना चाहिए ताकि पशुओं को कैधेला के साथ अन्य बीमारियों से बचाया जा सके। पशुओं का टीकाकरण भी समय पर कराना चाहिए। कार्यक्रम में डीसीओ पीएन सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. अशोक यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद यादव, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अजय सेन केअलावा किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें