फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पियर असेसमेंट से परखीं फरीदपुर सीएचसी की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कायाकल्प टीम ने शुक्रवार को पियर असेसमेंट के तहत सीएचसी फरीदपुर की स्वास्थ्य सेवाओं का भौतिक निरीक्षण किया। क्रमवार दवा वितरण, टीकाकरण, लेबर रूम, पैथालॉजी, फॉर्मेसी आदि का जायजा लिया। मरीजों से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं का हाल जाना।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक टीम ने साफ-सफाई, संसाधन, प्रसव कक्ष आदि वार्ड देखे। इमरजेंसी दवा स्टॉक, टीकाकरण, वैक्सीन मॉनिटरिंग, हैंडवाश, पीपी किट, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट समेत सभी स्थान पर यूजर्स मैन्युअल लगाने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क भोजन व्यवस्था और प्रसूता से गुणवत्ता की जानकारी ली। बताया कि सीएचसी को चार बार कायाकल्प अवाॅर्ड मिल चुका है। यहां चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार. डाॅ तरुण शर्मा और पैरामेडिकल स्टाफ में इरम, प्रीति राणा व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें